{"_id":"68050c99c45c107a2905384b","slug":"accused-arrested-with-chitta-shimla-news-c-19-1-sml1008-520427-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अंतरराजीय चिट्टा तस्कर गिरोह के पांच तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अंतरराजीय चिट्टा तस्कर गिरोह के पांच तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
शिमला पुलिस ने की कार्रवाई, अभी तक सरगना समेत 8 आरोपियों को पकड़ चुकी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला! अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह के मामले में शिमला पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभी तक पुलिस की कार्रवाई में सरगना समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों को पहचान कार्तिक वर्मा निवासी ठियोग, राहुल शर्मा निवासी जुन्गा, संदीप निवासी चौपाल, अंकुश टांटा निवासी जुब्बल और पपिल भूषण निवासी कोटखाई के रूप में हुई है। मामला उस समय सामने आया जब पुलिस ने ठियोग के रईघाट बाईपास में हर्ष सैनी निवासी गांधी कॉलोनी रुड़की हरिद्वार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि यह एक अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह है जो पड़ोसी राज्यों से चिट्टे की तस्करी करके शिमला पहुंचा रहे थे। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने मामले में हर्ष वर्मा निवासी सहारनपुर और सन्नी निवासी अबोहर फाजिल्का पंजाब को गिरफ्तार किया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सरगना समेत आरोपियों के बैंक खाते खंगाल रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि इस गिरोह से और कितने लोग जुड़े हुए हैं।
कोट्स
चिट्टा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। ठियोग में नशा तस्करी में संलिप्त पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-संजीव कुमार गांधी, एसएसपी, शिमला