{"_id":"6a787e148d5b79e0130418bd","slug":"accused-arrested-in-seven-month-shimla-news-c-19-sml1002-767272-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: तस्करों पर शिमला पुलिस का प्रहार, सात माह में 26 करोड़ का नशा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: तस्करों पर शिमला पुलिस का प्रहार, सात माह में 26 करोड़ का नशा पकड़ा
विज्ञापन
68 से अधिक दूसरे राज्यों के बड़े सप्लायरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया,
48 से अधिक अंतरराज्यीय गिरोहों का किया भंडाफोड़
नेपाल से चल रहे अफीम तस्करी के नेटवर्क को तोड़ा, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और केरल तक बढ़ाया जांच का दायरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए महज सात महीनों में 26 करोड़ रुपये का नशा बरामद किया है। चिट्टा तस्करी के मामलों में जिला पुलिस ने पिछले तीन सालों में सबसे अधिक बरामदगी की है। वर्ष 2026 में जिला शिमला पुलिस ने अब तक 4 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है जो पिछले दो वर्षों में हुई कुल हेरोइन बरामदगी से लगभग चार गुना अधिक है। इसके अतिरिक्त 14 किलोग्राम अफीम, 15 किलोग्राम चरस, 5 किलोग्राम से अधिक पोस्त (पॉपी हस्क), 11.6 ग्राम एलएसडी, लगभग 60 ग्राम मेथामफेटामाइन (आईस) और लाख से अधिक अवैध भांग के पौधों को नष्ट करवाया है। सबसे अहम बात यह है कि हर नशा तस्करी के मामले में उसके मुख्य सप्लायर तक पहुंचकर उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। यही वजह है कि इन सात महीनों में अभी तक 68 से अधिक दूसरे राज्यों के बड़े नशा सप्लायरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा पुलिस ने जिला शिमला समेत अन्य जिलों में दूसरे राज्यों से चलाए जा रहे 48 से अधिक अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोहों का भी भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ऑनलाइन नशा तस्करी पर नकेल कसते हुए इस मॉड्यूल को भी तोड़ा है। वहीं जिले में नशा तस्करी में संलिप्त स्थानीय बड़े पैडलरों पर भी कार्रवाई की है।
तारादेवी में छह करोड़ का चिट्टा पकड़ा
3 अगस्त को शोघी के तारादेवी के समीप स्पेशल सेल ने जिले में पहली बार 1 किलो 120 ग्राम चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा के विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में बड़े अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी गिरोह के हाथ होने की उम्मीद है।
इनसेट
मार्च में पकड़ा एक करोड़ का एलएसडी नशा, एसटीएफ के कर्मचारी भी धरे
थाना न्यू शिमला पुलिस ने मार्च में एक करोड़ रुपये की कीमत का 562 एलएसडी स्टांप (11.570 ग्राम) बरामद कर बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया। बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर केरल के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया। तकनीकी एवं डिजिटल जांच में चार एसटीएफ कर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई जिनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। इन्हें बाद में पुलिस की नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया गया। इस पूरे प्रकरण में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़े अंतरराज्यीय आपराधिक गठजोड़ को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
नेपाल से चल रहे अफीम तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़
थाना कुमारसैन पुलिस ने 9.28 किलोग्राम अफीम तथा 12 लाख नकद बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आगे की जांच में महिला सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलोग्राम से ज्यादा अतिरिक्त अफीम बरामद की गई। इस प्रकार एक ही नेटवर्क से कुल लगभग 11.5 किलोग्राम अफीम बरामद कर पूरे सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया। इतना ही नहीं इसकी जांच में आरोपियों की 53 लाख की नशे से अर्जित अवैध संपत्ति को जब्त कर लिया गया है।
कोट्स
शिमला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। हर मामले की तह तक पहुंचकर उसके पीछे छिपे सप्लायर को पकड़ा जा रहा है। यही वजह है कि पुलिस ने महज सात महीनों में 4 किलो से अधिक चिट्टा पकड़ा है। इसमें कई बड़े अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय गिरोहों का भंडाफोड़ किया गया है।
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला