फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused arrested from bihar

Shimla News: छेड़छाड़ मामले का उद्घोषित अपराधी बिहार से गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
accused arrested from bihar
शिमला। पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट के तहत छेड़छाड़ मामले के उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद मोजिम पुत्र जैनुल हक निवासी वीपीओ हरिहास, तहसील हुसैनगंज जिला सिवान बिहार निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक अप्रैल 2022 में बालूगंज पुलिस थाना में पोक्सो एक्ट के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी जब अदालत में पेश नहीं हुआ तो 27 जुलाई 2023 को भगोड़ा घोषित कर दिया गया। शनिवार को आरोपी को हरिहंस मोड़ से दबोचा गया। इसके बाद बालूगंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) की अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed