Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   accused arrested for attempted murder escaped from Hamirpur police station on the pretext of defecation

Hamirpur: शौच के बहाने हमीरपुर थाने से भागा हत्या के प्रयास में गिरफ्तार आरोपी, पुलिस ने सड़क में दबोचा

Fri, 04 Apr 2025 05:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Apr 2025 05:49 PM IST
सार

 पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पुरानी रंजिश के चलते आधी रात को घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या करने के प्रयास के आरोपी युवक ने सदर थाना से भागने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
accused arrested for attempted murder escaped from Hamirpur police station on the pretext of defecation
अपराध (सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पुरानी रंजिश के चलते आधी रात को घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या करने के प्रयास के आरोपी युवक ने सदर थाना से भागने का प्रयास किया है। पुलिस की हिरासत से आरोपी के भागने के प्रयास का यह वीडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। आरोपी ने पहले शौचालय जाने का बहाना बनाया और जब पुलिसकर्मी उसे शौचालय ले गए तो उसने भागने का प्रयास किया। वह भागकर सड़क तक पहुंच गया लेकिन पुलिस जवानों ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन



 युवक के यूरिन के ड्रग टेस्टिंग की गई है, जिसमें सैंपल में सिंथेटिक ड्रग्स का पाया गया। ऐसे में यूरीन सैंपल के जांच के नमूने एफएसएल लैब भी भेजे गए हैं। वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी नाबालिग है, ऐसे में उसे बाल गृह सुधार में भेजा गया है।  वहीं आरोपी 19 साल के केशव शर्मा के अदालत में गुरुवार को पेश किया गया है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है जहां से उसने भागने के नाकाम कोशिश की है।

विज्ञापन

मामले में एक आरोपी को अदालत में पेश किया गया था जिसे 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है जबकि आरोपी ने पुलिस थाना से भागने का नाकाम प्रयास किया है। दूसरे नाबालिग आरोपी को बाल गृह सुधार में भेजा गया है। -भगत सिंह ठाकुर, एसपी, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed