फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused arrested accused arrested

Shimla News: चिट्टा तस्कर में संदीप शाह गिरोह के पांच और गुर्गे गिरफ्तार

Sat, 01 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
accused arrested accused arrested
नशा तस्करी के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

सरगना समेत 41 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
बैंक खातों में शाह के साथ लेनदेन और अन्य डिजिटल तथ्यों को खंगालने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह के मामले में पुलिस ने शनिवार को पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी पर शाह गिरोह के साथ मिलकर जिले में चिट्टा तस्करी के अवैध कारोबार को अंजाम देने के आरोप लगे हैं। गिरोह के सरगना शाह के साथ बैंकों के लेनदेन, व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से की गई चैट और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
आरोपियों की पहचान अभिषेक वर्मा कमलानगर शिमला, मनीष ठाकुर कमलानगर चमियाना, शेखर ठाकुर चलौंठी, अरविंद कुमार जनोघाट, ठियोग, संतोष कुमार ठियोग के रूप में हुई है। पुलिस अभी इस गिरोह के 41 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। इनमें सरगना संदीप शाह, उसका मुख्य साथी दिल्ली निवासी नीरज कश्यप और अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि शाह ऑनलाइन शहर और जिले के कई क्षेत्रों में पिछले कई सालों से नशा तस्करी के नेटवर्क को अंजाम दे रहा था। इसमें शहर के कई युवा उसके साथी थे। हैरानी इस बात की है कि गिरोह में सरकारी अधिकारी के अलावा पुलिस कांस्टेबल, महिला वकील सहित कई विभिन्न वर्गों के लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी लंबे समय से शाह के साथ बैंक खातों के जरिये पैसों का लेनदेन कर रहे थे और इनकी आपस में लगातार बातचीत होती रहती थी। संदीप शाह के मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों की जांच में पुलिस लगातार इसके साथ जुड़े नेटवर्क का खुलासा कर रही है। पुलिस के मुताबिक अभी तक की जांच में गिरोह से 400 से अधिक लोगों के जुड़े होने के सबूत मिले हैं। पुलिस अभी तक सरगना और इससे जुड़े करीब 29 बैंक खातों का पता लगाकर 4 करोड़ रुपये की रकम भी फ्रीज कर चुकी है।
विज्ञापन


कोट्स
अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह से जुड़े पांच और पैडलर पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। मिशन भरोसा के तहत पुलिस का नशा तस्करों पर कार्रवाई का अभियान जारी है। इस मामले में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव कुमार गांधी, एसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed