फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   According to the new pay scale recovery will be done from school lecturer in himachal, Directorate of Education issued Instructions

शिक्षा निदेशालय के निर्देश: हिमाचल में नए वेतनमान के हिसाब से स्कूल प्रवक्ताओं से की जाएगी रिकवरी

Fri, 14 Jan 2022 06:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Jan 2022 06:48 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से सभी उप निदेशकों को जारी निर्देशों के अनुसार जिन स्कूल प्रवक्ताओं को 1 दिसंबर 2012 से पहले आठ साल की सर्विस पूरी करने पर नियमित किया गया है। उनकी नए पे स्केल में पे फिक्सेशन करते समय दी गई इंक्रीमेंट की रिकवरी होगी। 

विज्ञापन
According to the new pay scale recovery will be done from school lecturer in himachal, Directorate of Education issued Instructions
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी स्कूलों में तैनात स्कूल प्रवक्ताओं की रिकवरी होगी। शिक्षा विभाग ने पुरानी गलती को सुधारते हुए इसके लिए रिकवरी निर्देश जारी कर दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से सभी उप निदेशकों को इस बारे में निर्देश कर दिए गए हैं। जिन स्कूल प्रवक्ताओं को 1 दिसंबर 2012 से पहले आठ साल की सर्विस पूरी करने पर नियमित किया गया है। उनकी नए पे स्केल में पे फिक्सेशन करते समय दी गई इंक्रीमेंट की रिकवरी होगी। सरकारी स्कूलों में कुछ ऐसे प्रवक्ता हैं जिन्हें गलत तरीके से इंक्रीमेंट दी गई थी। यह रिकवरी नए वेतनमान के हिसाब से होगी। 

विज्ञापन

वेतन निर्धारण का विवाद सरकार की विफलता: महासंघ 

वहीं, हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ (विनोद गुट) ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों पर वेतन निर्धारण को लेकर हिमाचल में उठे विवाद पर इसे सरकार की असफलता करार दिया है। सरकार इसका निराकरण करने में सफल नहीं है। अफसरशाही और सरकार दोनों का रवैया कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक नहीं है। अब कर्मचारियों को वेतन निर्धारण के मामले में भी सरकार ने उलझा दिया है। संशोधित वेतनमानों को लेकर इस प्रकार की असमंजस की स्थिति पहले कभी पैदा नहीं हुई है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार के साथ महासंघ के नेताओं गोविंद बरागटा, अश्वनी शर्मा, विनोद शर्मा, गीतेश पराशर ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि सरकार 1 जनवरी, 2016 को वेतन का निर्धारण किया जाए। केवल एक ही फार्मूला 2.59 लिया जाए तभी किसी भी कर्मचारी और अधिकारी की किसी भी प्रकार की वेतन विसंगति नहीं आएगी। सरकार कर्मचारियों के आर्थिक मसलों पर गंभीर है तो केवल 2.59 के फैक्टर (फार्मूला) के आधार पर ही 31 दिसंबर,  2015 के एम्ल्यूमैंटस के ऊपर 1.1.2016 को वेतन निर्धारण की अधिसूचना जारी करें। महासंघ ने 2019 में केंर्र्दीय वेतनमान लागू करने की कर्मचारियों की सहमति भी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed