फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident

बास्पा नदी में गिरी कार ,दो लोग लापता

Mon, 13 Jul 2020 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
accident
सांगला (किन्नौर)। जिले कड़छम सापनी सड़क के नजदीक शिव मंदिर से नीचे अचानक एक गाड़ी अनियंत्रित होकर बास्पा में जा गिरी। हादसे में चालक सहित दो लोग नदी में लापता हो गए हैं। कड़छम चौकी से सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बास्पा नदी के किनारे लोगों की तलाश जारी कर दी है, लेकिन पानी का बहाव तेज होने पर पुलिस को तलाश करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी नबर एचपी 25ए 4128 में सवार चालक चांदी लाल पुत्र प्रेम सिंह निवासी कुप्पा तहसील सांगला किन्नौर और नेपाली विकास बहादुर सांगला की ओर जा रहे थे कि अचानक गाड़ी बास्पा नदी में जा गिरी। पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। सूचना मिलते ही एएसआई सांगला सुशील कायथ, चौकी प्रभारी कड़छम नरेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी सन्नी कुमार, आरक्षी पवन, पंकज और महिला आरक्षी अनीता मौके पर रेस्क्यू करने पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार जयचंद धीमान भी मौके पर मौके पहुंचे। उन्होंने कहा कि पानी ज्यादा होने के कारण कंपनी जेएसडब्ल्यू को पानी कम करने का आदेश दिया है। जल्द लापता दोनों लोगों निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed