{"_id":"5e6518a08ebc3eeb560a8bb6","slug":"accident-shimla-news-sml32699716","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरा स्कूटर, पेंटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरा स्कूटर, पेंटर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बणीखेत (चंबा)। चाहला-पंजोह मार्ग पर चाहला के समीप एक स्कूटर दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार की मौत हो गई। यह हादसा रविवार दोपहर बाद हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान संजीव कुमार (41) पुत्र तिलक राज गांव पंजोह डाकघर कोहलड़ी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव कुमार पेंटर का कार्य करता है। रोजाना की तरह अपना कार्य करके घर जा रहा था। लेकिन, चाहला के समीप स्कूटर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। स्कूटर के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और इसकी सूचना 108 व पुलिस को दी। द्रहडा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा लेकर आए। लेकिन अस्पताल में संजीव को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। आगामी जांच जारी है।