{"_id":"5d4183798ebc3e6cbb2a5f70","slug":"accident-shimla-news-sml3022782110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन्नी-लहूरी मार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन्नी-लहूरी मार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी से सटे सुन्नी क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक व्यक्ति को सिर पर चोट लगी है और इसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इनकी पहचान विजय राम (43) पुत्र निक्काराम गांव नाल और बलदेव (46) पुत्र गंगाराम गांव खारसी के तौर पर हुई है। दोनों घायल जिला बिलासपुर के रहने वाले हैं। ट्रक रिकांगपिओ से सुन्नी की तरफ जा रहा था।
सुन्नी से सात किलोमीटर पहले मुंगणा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर हो गया। सुन्नी पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू की है। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11:55 बजे मुंगणा के पास ट्रक सड़क से 100 फुट नीचे जा गिरा। इसमें चालक समेत दो लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की सूचना सुन्नी पुलिस को दी। एएसआई राजविंद्र के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रामकृष्ण, कमलेश और हेम प्रकाश मौके के लिए रवाना हुए। इस बीच अग्निशमन जवान भी मौके पर पहुंच चुके थे। इसके बाद घायलों को निकाले के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इनमें एक व्यक्ति ट्रक के केबिन में फंसा था। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया। सुन्नी में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें आईजीएमसी रेफर किया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।