{"_id":"56dd41334f1c1bf27c8b4569","slug":"accident-near-rampur-two-person-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर के पास गहरी खाई में गिरी कैंपर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर के पास गहरी खाई में गिरी कैंपर, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Mon, 07 Mar 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
शिमला के रामपुर के पास एक कैंपर गाड़ी के गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई है।
- फोटो : .
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के रामपुर के पास एक कैंपर गाड़ी के गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति घायल है जिसे रामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार सुबह के समय हुआ है।
विज्ञापन
प्रारंभिक सूचना के अनुसार कैंपर में सवार ये तीनों लोग निरमंड से बांदल की ओर जा रहे थे। जैसे ही बड़ाढांक के पास पहुंचे कि चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे कैंपर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बुरी तरह जख्मी हुए दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शवों और घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान जेहलेर निवासी उतम सिंह और बसवारी निवासी सतपाल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं, घायल व्यक्ति को रामपुर अस्पताल लाया गया है। यहां इसका उपचार चल रहा है। हादसे में इसे भी गंभीर चोटें लगी हैं।