खाई में गिरी पिकअप, हैड कांस्टेबल समेत दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन-कुमारहट्टी बाईपास मार्ग पर ग्लयाणा पानी के समीप एक पिकअप के 300 फीट गहरी खाई में लुढ़कने से हैड कांस्टेबल समेत दो की मौत हो गई है।
जबकि एक अन्य सवार को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना शाम छह से सात बजे के बीच की है।
हैड कांस्टेबल रामकृष्ण 42 (एसआईयू) निवासी धर्मपुर में ड्यूटी करके घर जा रहा था। इसी दौरान शिमला से कालका की तरफ जा रही पिकअप में लिफ्ट ली।
गाड़ी जैसे ही कुमारहट्टी से करीब चार किमी पीछे पहुंची तो अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा लुढ़की। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
करीब 7.45 बजे तक गहरी खाई से हादसे का शिकार लोगों को निकाला।
एक की हालत गंभीर
हैड कांस्टेबल की सांसे चल रही थी, लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। वहीं मौके पर मारे गए एक अन्य व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।
अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में भी काफी मुश्किलें आई। उधर, एक अन्य घायल विजय कुमार निवासी माजरा सिरमौर पीजीआई में उपचाराधीन है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मौके पहुंचे पुलिस के एसआई सोमदत्त ने कहा कि एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। अंधेरा काफी है, लिहाजा गाड़ी भी दिखाई नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
बस टकराई, सब सुरक्षित
नगाली के पास भी एक बस की पहाड़ी से टकराने की सूचना है। इस हादसे में किसी को चोटें नही आई हैं।
पुलिस के मुताबिक हादसा करीब सवा आठ बजे का है। नगाली की तरफ जा रही बस अचानक पहाड़ी से टकरा गई।
एसएचओ अनिल धौल्टा ने बताया कि इसमें किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।
सवारियां सुरक्षित है। हल्की सी दुर्घटना है।