{"_id":"59b6786f4f1c1bf97f8b6006","slug":"accident-in-sirmour-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: सौ फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: सौ फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
Updated Tue, 12 Sep 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
सिरमौर जिले के राजगढ़ इलाके में एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने मृतक युवक के परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। जानकारी के अनुसार रेहड़ी गुसान-काथली भरण सड़क मार्ग पर रात के समय एक पिकअप करीब सौ फीट गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
इस हादसे में रेहड़ी गुसान निवासी रोहित शर्मा (30) की मौत हो गई। यह हादसा घर के समीप ही पेश आया लेकिन रात के समय गाड़ी गिरने के कारण किसी को भी हादसे का पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह घास लेने पहुंची दो महिलाओं ने पिकअप को दुर्घटनाग्रस्त देखा। इस हादसे की खबर महिलाओं ने स्थानीय ग्रामीणों व नंबरदार को दी।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पाया कि इसी गांव का रोहित मृत अवस्था में पड़ा है। थाना प्रभारी बलवंत सिंह कंवर ने बताया कि पिकअप नंबर एचपी 16-2477 रेहड़ी गुसान के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में इसी गांव के रोहित शर्मा की मौत हो गई। दुर्घटना रात के समय कब हुई इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शव का स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। नायब तहसीलदार एमएस बनियाल ने प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को दस हजार की फौरी राहत प्रदान की। मृतक रोहित अपनी पत्नी व दो छोटे बच्चों को पीछे छोड़ गया है। हादसे के बाद रेहड़ी गुसान इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।