फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Accident in Shimla: two killed in accident one injured in chaupal shimla himachal pradesh

Accident in Shimla: बमटा में जीप खाई में लुढ़की, दो की मौत, दो घायल

Wed, 25 May 2022 01:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहडू़)
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहडू़) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 25 May 2022 01:31 PM IST
सार

बमटा के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में लुढ़क गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों को चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Accident in Shimla: two killed in accident one injured in chaupal shimla himachal pradesh
क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले के उपमंडल चौपाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बमटा में जीप खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार सुबह करीब 10:30 बजे पेश आया, जब जीप में सवार चार लोग झिकनीपुल की ओर जा रहे थे। इसी बीच जब गाड़ी बमटा के समीप पहुंची तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में लुढ़क गई।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जबकि अन्य घायल चालक की चौपाल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। वाहन मालिक को हादसे में मामूली चोटें आई हैं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान मनोज कुमार पुत्र प्रकाश चंद गांव ममवी, डाकघर बमटा, तहसील चौपाल और कुलदीप पुत्र भीम सिंह गांव शंगडोली, डाकघर बमटा के रूप में हुई है। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने कहा कि मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर दस-दस हजार रुपए की राशि दी गई है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने बताया पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed