{"_id":"62da7987303007264b063f8e","slug":"accident-in-mandi-nachan-one-woman-killed-police-asi-and-daughter-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: साढू के घर से लौट रहे एएसआई की कार खाई में गिरी, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: साढू के घर से लौट रहे एएसआई की कार खाई में गिरी, पत्नी की मौत
Sat, 23 Jul 2022 12:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी )
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी )
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:51 AM IST
सार
एएसआई अनिल कुमार अपने परिवार के साथ करसोग के बगसाड़ में साढू के घर मेहमाननवाजी के लिए गए थे। जब वे लौट रहे थे तो आल्टो कार भारी बारिश में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
खाई में गिरी कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडी जिले के नाचन क्षेत्र के घीड़ी स्थित भग्यार में एक कार (आल्टो) के बारिश में अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। महिला का पति और बेटी घायल हुए हैं। मृतक महिला की पहचान दमयंती (51) निवासी तल्याणा, तहसील घुमारवीं (बिलासपुर) के रूप में हुई है। घायलों में मृतक दमयंती के पति (57) अनिल कुमार और बेटी राधिका (12) शामिल हैं।
विज्ञापन
घायल अनिल कुमार घुमारवीं थाना में एएसआई के पद पर तैनात हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार एएसआई अनिल कुमार अपने परिवार के साथ करसोग के बगसाड़ में साढू के घर मेहमाननवाजी के लिए गए थे। शुक्रवार को जब वे लौट रहे थे तो घीड़ी के भग्यार गांव के पास आल्टो कार भारी बारिश में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में अनिल कुमार की पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि अनिल और उसकी बेटी घायल हो गए। हादसे की भनक लगते ही आसपास के लोग बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया। लोगों ने मृतक और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। घायलों को नजदीक के रोहांडा सीएचसी में भर्ती किया गया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन