फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accident at chandigarh-manali highway, baby girl killed.

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर हादसे में बच्ची की मौत, 4 पर्यटक घायल

Wed, 29 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 29 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Accident at chandigarh-manali highway, baby girl killed.
घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह मंडी-कुल्लू की सीमा पर झीड़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बच्ची की मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कुल्लू-मनाली से होशियारपुर के पर्यटक अपनी गाड़ी में वापस लौट रहे थे। जब उनका वाहन मंडी-कुल्लू की सीमा पर झीड़ी के पास पहुंचा तो औट की तरफ से आ रहे एक पर्यटक वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में होशियारपुर के पर्यटकों के वाहन में बैठे दो परिवारों के सदस्य घायल हो गए। घायलों को 108 के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। उपचार के दौरान एक ढाई साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य चार घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे औट थाने के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि हादसे में होशियारपुर के केशव और रीतू की बच्ची की मौत हो गई, जबकि खुद दोनों घायल हो गए हैं। वहीं इसी गाड़ी में बैठा जम्मू का एक दंपति भी घायल हो गया।


दंपति की पहचान जम्मू निवासी पंकज और नीतू शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जम्मू का परिवार भी होशियारपुर में रहता है। ये सब कुल्लू घूमने आए थे थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने औट की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही हरियाणा की गाड़ी के चालक अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed