फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Academy Award Ceremony: cm jairam to give literature and art awards from 2015 to 2018 on January 29

अकादमी सम्मान समारोह: 29 जनवरी को 2015 से 2018 के साहित्य और कला पुरस्कार देंगे मुख्यमंत्री

Thu, 27 Jan 2022 08:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jan 2022 08:37 PM IST
सार

अकादमी सचिव डॉ. कर्म सिंह ने बताया कि अकादमी सम्मान समारोह में वर्ष 2017 और 2018 के चार शिखर सम्मान, वर्ष 2016, 2017 व 2018 के छह कला सम्मान, वर्ष 2015, 2016, 2017 और 2018 के तेरह साहित्य पुरस्कार, वर्ष 2016 का एक स्वैच्छिक संस्था पुरस्कार तथा पहाड़ी चित्रकला एवं चंबा रुमाल प्रतियोगिता 2017 के छह पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Academy Award Ceremony: cm jairam to give literature and art awards from 2015 to 2018 on January 29
अकादमी सम्मान समारोह 2022। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला की ओर से 29 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे गेयटी थियेटर शिमला के बहुउद्देश्यीय सभागार में अकादमी सम्मान समारोह-2022 करवाया जा रहा है। अकादमी के अध्यक्ष सीएम जयराम ठाकुर इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। शिक्षा और भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे जबकि सचिव भाषा एवं संस्कृति राकेश कंवर विशिष्ट अतिथि होंगे। अकादमी सचिव डॉ. कर्म सिंह ने बताया कि अकादमी सम्मान समारोह में वर्ष 2017 और 2018 के चार शिखर सम्मान, वर्ष 2016, 2017 व 2018 के छह कला सम्मान, वर्ष 2015, 2016, 2017 और 2018 के तेरह साहित्य पुरस्कार, वर्ष 2016 का एक स्वैच्छिक संस्था पुरस्कार तथा पहाड़ी चित्रकला एवं चंबा रुमाल प्रतियोगिता 2017 के छह पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्व. प्रो. केशव शर्मा, मोहन राठौर, डॉ. ओसी हांडा और दिनश कुमारी को साहित्य और कला के क्षेत्र में आजीवन एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए शिखर सम्मान, प्रो. हिम चटर्जी, ज्वाला प्रसाद शर्मा, खीमी राम और एसडी कश्यप को ललित एवं निष्पादन कला के क्षेत्र आजीवन एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए कला सम्मान प्रदान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


साहित्य पुरस्कारों में डॉ. इंद्र सिंह ठाकुर, बद्री सिंह भाटिया, विद्या सागर नेगी, आचार्य केशव राम शर्मा को वर्ष 2015, सरोज परमार, डॉ. चंद्र रेखा डढवाल और जाहिद अबरोल को वर्ष 2016, डॉ. गंगा राम राजी को वर्ष 2017 और विक्रम मुसाफिर, विक्रम गथानिया, डॉ. सूरत ठाकुर, विनोद भावुक और डॉ. प्रियंका वैद्य को वर्ष 2018  के साहित्य पुरस्कार उनकी पुस्तक विशेष के लिए प्रदान किए जाएंगे, जबकि वर्ष 2016 का स्वैच्छिक संस्था पुरस्कार एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन कुल्लू को दिया जा रहा है। सचिव अकादमी डॉ. कर्म सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 में करवाई गई पहाड़ी चित्रकला एवं चंबा रुमाल प्रतियोगिता में दीपक भंडारी, मोनू कुमार, परीक्षित शर्मा को पहाड़ी चित्रकला में और अनीता, पिंकी तथा कमला चड्डा को चंबा रुमाल में पुरस्कृत किया जाएगा। इन सम्मानों में प्रतीक चिन्ह और अंलकरण के साथ शिखर सम्मान के लिए एक लाख रुपये, कला सम्मान, साहित्य पुरस्कार, स्वैच्छिक संस्था सम्मान के लिए 51000 रुपये और पहाड़ी चित्रकला एवं चंबा रुमाल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त कलाकारों को 15000, 7000 और5000 रुपये की राशि दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed