{"_id":"6f4e70bd744c1e4fdb06f98a039dde4f","slug":"abvp-workers-now-will-connect-with-mobile-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल ऐप से जुड़ेगा हर एबीवीपी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल ऐप से जुड़ेगा हर एबीवीपी कार्यकर्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 12 Jul 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अब संगठन की हर जानकारी मोबाइल ऐप के जरिए कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
परिषद के प्रांत कार्यालय मंत्री जीत सिंह ने कहा कि एबीवीपी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 17 जुलाई को दिल्ली से मोबाइल ऐप का शुभारंभ करेगी।
इसका शुभारंभ राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मोबाइल एप्लीकेशन सुविधा के शुरू होने पर संगठन के हर कार्यक्रमों को मोबाइल, ई-मेल पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
इसमें अधिक से अधिक छात्रों को इससे जोड़ने के लिए भी ऑप्शन उपलब्ध रहेगी। इस तरह सभी कार्यकर्ता संगठन की ताजा जानकारी और कार्यक्रमों को लेकर अपडेट रहेंगे।
विज्ञापन