{"_id":"67ae0b9f8950c0a271035b2a","slug":"abvp-starts-hunger-strike-on-students-demands-shimla-news-c-19-sml1001-486295-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: छात्रों की मांगों पर एबीवीपी की भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: छात्रों की मांगों पर एबीवीपी की भूख हड़ताल शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि इकाई ने आम छात्रों की मांगों को लेकर वीरवार को परिसर में 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की। दो बजे शुरू हुई भूख हड़ताल पर संगठन के आठ कार्यकर्ता बैठे। भूख हड़ताल 14 फरवरी को दोपहर दो बजे तक चलेगी। हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि एबीवीपी छात्रों की मांगों, छात्र विरोधी नीतियों को लेकर हड़ताल कर रही है। इकाई मंत्री आशीष ने कहा कि प्रदेश सरकार लंबे समय से छात्र आंदोलन को दरकिनार कर एक तरह से तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने विधानसभा में हुई भर्तियों की न्यायिक जांच करवाने, विवि में स्थायी कुलपति की तैनाती करने की मांग की। इकाई मंत्री आशीष ने युवाओं से धोखा करने वाली गेस्ट टीचर पॉलिसी का भी विरोध किया और इसे वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही विवि के डे स्कॉलर्स के लिए अतिरिक्त बसें खरीदने की मांग की। ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि इकाई ने आम छात्रों की मांगों को लेकर वीरवार को परिसर में 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की। दो बजे शुरू की इस भूख हड़ताल पर संगठन के आठ कार्यकर्ता बैठे। भूख हड़ताल 14 फरवरी को दोपहर दो बजे तक चलेगी। हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि एवीबीपी छात्रों की मांगों, छात्र विरोधी नीतियों को लेकर हड़ताल कर रही है। इकाई मंत्री आशीष ने कहा कि प्रदेश सरकार लंबे समय से छात्र आंदोलन को दरकिनार कर एक तरह से तानाशाही रवैया अपना रही है। विद्यार्थी परिषद काफी समय से छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए आंदोलन कर रही है। उन्होंने विधानसभा में हुई भर्तियों की न्यायिक जांच करवाने, विवि में स्थायी कुलपति की तैनाती करने की मांग की। इकाई मंत्री आशीष ने युवाओं से धोखा करने वाली गेस्ट टीचर पॉलिसी का भी विरोध किया और इसे वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही विवि के डे स्कॉलर्स के लिए अतिरिक्त बसें खरीदने की मांग की।