{"_id":"ea572f84ee764fdfdc7e2964c70443a9","slug":"abvp-put-allegation-on-cpim-for-riot-in-hpu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीआईएम पर लगाया हिंसा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीआईएम पर लगाया हिंसा का आरोप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 28 Apr 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्य महामंत्री अजय ठाकुर ने विवि में हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह सीपीआईएम के इशारे पर हुई है।
विज्ञापन
सीपीआईएम के लोगों के इशारों पर एसएफआई ने परिसर में हिंसा का माहौल बनाया है। सीपीआईएम के संरक्षण में एसएफआई लगातार परिसर में लड़ाई झगड़ा कर शैक्षणिक माहौल को खराब करने का कार्य करती रही है।
विज्ञापन
एसएफआई और सीपीआईएम का इतिहास हिंसा का रहा है। उन्होंने नगर निगम के उप महापौर पर आरोप लगाया है कि वे एसएफआई के लोगों को संरक्षण देकर परिसर में हिंसा फैलाने के लिए उकसाने का कार्य करते रहे हैं।
विज्ञापन
उधर उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि वे इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहते।