फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ABVP protests at HPU against NEET paper leak

Shimla News: नीट के पेपर लीक के विरोध में एचपीयू में एबीवीपी का प्रदर्शन

Thu, 14 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
ABVP protests at HPU against NEET paper leak
सरकार से निष्पक्ष जांच और परीक्षा प्रणाली में सुधार की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने वीरवार को नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और निजी एजेंसियों की भूमिका समाप्त करने की मांग उठाई।


प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रही गड़बड़ियां लाखों छात्रों के भविष्य और मेहनत के साथ खिलवाड़ है। संगठन ने आरोप लगाया कि संवेदनशील जिम्मेदारियां निजी एजेंसियों को सौंपने से परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा कमजोर हुई है। एबीवीपी की विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि नीट-यूजी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना गंभीर प्रशासनिक विफलता है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार करते हुए प्रिंटिंग, परीक्षा केंद्र प्रबंधन और स्टाफिंग जैसी व्यवस्थाओं में निजी आउटसोर्सिंग बंद करनी चाहिए। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article