{"_id":"68cc1740889292ea5808b4de","slug":"abvp-protests-against-the-assault-incident-at-hpu-shimla-news-c-19-sml1002-603863-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू में हुई मारपीट की घटना \nके विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू में हुई मारपीट की घटना के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएफआई पर लगाए गुंडागर्दी करने के आरोप
उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर उठाई कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में बीते रोज दो छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई की घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एबीवीपी नेताओं ने एसएफआई कार्यकर्ताओं पर परिसर में गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए।
एबीवीपी नेताओं ने कहा कि कुछ दिनों से एसएफआई के कार्यकर्ता परिसर में हिंसक माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। महानगर महामंत्री कुणाल का आरोप है कि आम छात्र-छात्राओं को डराया जा रहा है, छात्राओं पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। विश्वविद्यालय में मात्र 15 दिन में तीन बार एसएफआई के गुंडा तत्वों ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर हमले किए हैं। अपनी कक्षा समाप्त कर कार्यकर्ता बुधवार को जब बाहर निकलीं तो एसएफआई के वामपंथी गुंडों ने छेड़छाड़ की और अभद्र टिप्पणियां करना शुरू कर दिया। महानगर मंत्री कुणाल गांगटा ने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इसमें उनके कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन परिसर में गुंडागर्दी को बंद करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। यदि विवि प्रशासन ने गुंडागर्दी को बंद करने के लिए कदम नहीं उठाए तो एबीवीपी आंदोलन करने को मजबूर होगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सानिया शर्मा ने मांग उठाई कि बीते रोज हुई झड़प के मामले में दोषी छात्रों पर विवि प्रशासन कार्रवाई करे। यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं की तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करेगी।