फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ABVP protest in RKMV college shimla in himachal pradesh

आरकेएमवी के गेट पर जबरन ताला जड़कर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Thu, 20 Feb 2020 05:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Feb 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
ABVP protest in RKMV college shimla in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

एबीवीपी के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत वीरवार को राजधानी शिमला के कॉलेजों में परिषदों  की स्थानीय इकाईयों ने पूर्ण शिक्षा बंद रखा। राजकीय कन्या महाविद्यालय में कार्यकर्ताओं ने सुबह कॉलेज खुलने के समय ही गेट पर ताला जड़ दिया। शिक्षकों सहित छात्राओं को अंदर नहीं जाने दिया। इस कारण छात्राएं कक्षाओं में नहीं जा पाईं और कॉलेज में कक्षाएं नहीं लगीं। 

विज्ञापन


कॉलेज के बाहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। जिला संयोजक सचिन ने बताया कि एबीवीपी का यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा जब तक प्रदेश सरकार आम छात्रों की समस्याओं को समझ कर उनका निदान नहीं करतीं। परिषद की मुख्य मांगों में कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने, पर्याप्त क्लास रूम की व्यवस्था करना और बढ़ाई गई फीस को कम करना शामिल है।
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने कहा कि मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता यह आंदोलन जारी रहेगा, जरूरत पड़ी तो आम छात्रों को लामबंद कर भविष्य में संघर्ष को और उग्र किया जाएगा। इसके लिए सरकार और विवि प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एबीवीपी प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाली, पुनर्मूल्यांकन परिणाम और परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने, केंद्रीय विवि के स्थायी परिसर का निर्माण करने, टेक्निकल विवि में हमीरपुर और क्लस्टर विवि मंडी में शिक्षकों तथा गैर शिक्षकों की नियमित भर्ती करने, नौणी और पालमपुर कृषि विवि में बढ़ाई फीस वापस लेने, इक्डोल में तीस फीसदी तक बढ़ाई फीस वापस लेने सहित मेडिकल कॉलेजों में आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है। प्रदेश में आउटसोर्स की जगह नियमित भर्तियां किए जाने की मांग कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed