फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ABVP protest at DC office

प्राइवेट यूनिवर्सिटीज कर रही मनमानी, क्यों चुप है सरकार?

Fri, 28 Mar 2014 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 28 Mar 2014 05:50 PM IST
विज्ञापन
ABVP protest at DC office

प्रदेश सरकार पर शिक्षा के निजीकरण और व्यापारीकरण का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उपायुक्त कार्यालय के बाहर जमा हुए छात्रों ने सरकार पर प्राइवेट यूनिवर्सिटीज के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की।

एबीवीपी के प्रांतमंत्री अजय ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सता में आने से पहले दावा किया था कि शिक्षा का स्तर सुधारा जाएगा।

लेकिन सरकार ऐसा कुछ नहीं कर पाई। यहां तक की कि इन यूनिवर्सिटी की निगरानी के लिए बना नियामक आयोग भी बंद कर दिया गया। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ऐसी कई निजी यूनिवर्सिटीज हैं जहां ज्यादा फीस ली जाती है।
विज्ञापन


साथ ही छात्रों के साथ सही व्यवहार भी नहीं किया जाता। लेकिन लगता है कि सरकार इनके साथ मिली हुई है। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन विश्वविद्यालयों पर लगाम नहीं लगाई गई तो इकाई प्रदेश भर में उग्र आंदोलन खड़ा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed