फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ABVP prepared a plan for struggle in the training class

Shimla News: एबीवीपी ने अभ्यास वर्ग में बनाई संघर्ष की रूपरेखा

Fri, 13 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
ABVP prepared a plan for struggle in the training class
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मंडी के निजी बीएड कॉलेज में अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। इसमें संगठन की गतिविधियों और छात्र समस्याओं को लेकर लड़े जाने वाले आंदोलनों की रूपरेखा तैयार की गई। 5 से 8 जून तक आयोजित इस अभ्यास वर्ग में 239 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी इसमें विशेष रूप से शामिल हुए। इसके अलावा केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य निधि बहुगुणा, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. नागेश ठाकुर और प्रो. प्रदीप कुमार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री गौरव अत्री ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि 20 जून तक स्कूल सदस्यता अभियान चलेगा, 25 जून को आपातकाल निषेध दिवस मनाया जाएगा, 5 से 12 जुलाई तक नगर कार्यकारिणी गठन किया जाएगा। 9 जुलाई को जिला स्तरीय राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर प्रमुख कार्यक्रम होंगे, 5 से 20 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलेगा और 15 अगस्त को ‘एक गांव एक तिरंगा’ रैली निकाली जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article