फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   abvp general knowledge competition result out.

ये हैं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्र

Thu, 30 Oct 2014 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 30 Oct 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
abvp general knowledge competition result out.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 19 अक्तूबर को प्रदेश में आयोजित की गई स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिला के घोषित परिणाम में एसडी स्कूल गंज बाजार के चंद्र ने सर्वाधिक 83 अंक लेकर जिले में पहला स्थान पाया है।

विज्ञापन


डीएवी न्यू शिमला के वितेश ने 82 अंक के साथ दूसरा और एसवीएम कमलानगर के अक्षय ने 80 अंक अर्जित कर जिला में हासिल किया। इसके अलावा डीएवी न्यू शिमला के अनमोल आदित्य सिंह ने चौथा, एसवीएम चिड़गांव की प्राचिका ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। एबीवीपी के प्रांत सहमंत्री नवनीत कौशल ने कहा कि प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को आठ नवंबर को विवि में होने वाले समारोह में नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रश्नोत्तरी में स्कूल के टॉपर रहने वाले छात्रों में पोर्टमोर में अमिशा, लक्कड़ बाजार गर्ल्स स्कूल में अनुपमा शर्मा, फागली में शिवम, समरहिल से नीलम, संजौली स्कूल से साक्षी, मोनाल पब्लिक से विभा शर्मा, डीएवी न्यू शिमला से दिवांशु, लालपानी से प्रशांत, केवी जाखू से निलोथ, क्यार कोटी स्कूल से अंजलि, सायरी से अमित, खलोग से पंकज, परेडाइज हिमालय स्कूल से भावना, माया पब्लिक मशोबरा से नेहा, ढली से भानूप्रिया, भट्टाकुफर स्कूल से नेहा, बल्देंयां से अमित, छोटा शिमला से बालक राम, हिम रश्मि विकासनगर से महेंद्र और ब्योलिया स्कूल से नंदु टॉपर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसवीएम विकासनगर से राज कुमार, एचपीयू मॉडल से डिंपल, बालुगंज स्कूल के जितेंद्र कोटी स्कूल से हिमांशी, कुफरी से अखिल, शोघी से सुमित, क्रिंसेंट टुटू से साक्षी, चियोग से निशा, आर्य समाज से मुस्कान, डीएवी लक्क्ड़ बाजार से पुनर, डीएवी ठियोग से रोहित, ईशान पब्लिक से पूजा, एसवीएम सुन्नी से रूबल, गीता निकेतन सुन्नी से सचिन, सुन्नी से चंद्र, तत्तापानी से नीरज और माया पब्लिक स्कूल सुन्नी में चेतन वर्मा टॉपर रहे।

डीपीएस धमवाड़ी से दिव्या शर्मा, धमवाड़ी सरकारी स्कूल से निशांत, समौली से राघव रांटा, कलोटी से दीक्षा, टोडसा से विक्रांत शर्मा, डीएवी रोहड़ू से दितेश, सरीबासा से सपना, डान पब्लिक स्कूल रोहड़ू में राजन धीमान, सेंट पब्लिक रोहड़ू में काजल, चिड़गांव से श्वेता, टीपीएस चिड़गांव से अजीत शर्मा, पुजारली स्कूल से मुकुल शर्मा, टिक्कर से जतिन, जीपीएस जांगला से सौरभ, जांगला स्कूल से कृतिका नेगी को सम्मानित किया गया।


आराधना पब्लिक से अंजली, कुटारा से निखिल, बालसा से साहिल, सरी से अफसाना, नकराड़ी से ईशिता, मंढोल से भारत भूषण, राथल से रोहित कुमार, मांदल से रौनक शर्मा, जुब्बल से प्रवीण लता, जुब्बल गर्ल्स स्कूल से मोनिका शर्मा टापर रहीं। एसवीएम जुब्बल से विनय कुमार, डीएवी एसवीएम से स्वाति, हिल्स इंटरनेशनल स्कूल जुब्बल से ऋषिका ओकटा, नेरवा स्कूल से अखिल पंवार, एसडी स्कूल के प्रत्यूष, केदी स्कूल से सिमरन स्कूल की टॉपर घोषित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed