सिरमौर: बैनर के विवाद में एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ता भिड़े, सात घायल
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Oct 2021 06:26 PM IST
सार
दोनों छात्र संगठनों के पदाधिकारियों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एसएफआई को एक कार्यक्रम कॉलेज में करने की मंजूरी दी गई थी। एसएफआई के कार्यकर्ता बैनर और झंडे लगा रहे थे। इसी बीच बैनर को लेकर एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। मामला बढ़ गया और मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ता भिड़े
- फोटो : अमर उजाला