सिविल सेवा परीक्षा में शिमला के आयुष का डंका, 7वां रैंक, पिता थे IAFS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के एडीजी विजिलेंस अतुल वर्मा के भांजे आयुष सिन्हा ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) के सिविल सर्विसेज इग्जाम 2017 की मेरिट लिस्ट में सातवीं रैंक हासिल किया है। पूर्व आईएफएस प्रदीप कुमार सिन्हा के बेटे आयुष ने 2016 की परीक्षा में 100 वीं रैंक हासिल किया और रेवेन्यू सर्विसेज में उनका चयन हुआ था।
लेकिन आईएएस बनने की जिद ठाने आयुष ने नौकरी से छुट्टी लेकर फिर परीक्षा दी। अब टाप 10 में आने से उनका आईएएस बनना तय हो गया है। आयुष ने शिमला के एडवर्ड स्कूल व दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम दिल्ली से स्कूलिंग की है।
बिट्स गोवा से केमिकल इंजीनियरिंग और एमएससी बायोलॉजिकल साइंसेज में किया था। आयुष पिता प्रदीप कुमार सिन्हा रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी थे जिनकी करीब चार महीने पहले ही हादसे में मौत हो गई थी।
बोले- मां ने दिया पूरा साथ
वह कहते हैं कि उनके पिता ही हमेशा उनको सिविल सर्विस की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित करते थे। यही नहीं तैयारी में भी उसकी हर तरह से मदद करते थे। कहा कि आज पिता भले ही साथ नहीं है, लेकिन उनके सपने को पूरा करने पर गर्व महसूस हो रहा है।
आयुष कहते हैं कि उन्होंने आज जो मुकाम हासिल किया है उसमें उनके मामा अतुल वर्मा, बहन इशिता सिन्हा और बहनोई मोहित प्रधान ने काफी सहयोग दिया। कहा कि पिता की मौत के बाद भी उनकी माता अलका वर्मा ने कभी उन्हें अपने लक्ष्य से भटकने नहीं दिया।
यही नहीं, इंटरव्यू की तैयारी के लिए भी खुद से दूर दिल्ली में ही रहकर पढ़ने भेज दिया। वर्तमान में अलका सेंट बीट्स में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर इकोनामिक्स विषय पढ़ाती हैं।