फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AAP tiranga Yatra: Bhagwant Mann said Now installments of five years will not run in Himachal

AAP Tiranga Yatra: भगवंत मान बोले- अब हिमाचल में नहीं चलेंगी पांच-पांच साल की किस्तें

Sat, 25 Jun 2022 08:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्ल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्ल Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jun 2022 08:03 PM IST
सार

दिल्ली के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। पंजाब में 100 दिन में वो काम कर दिखाया है, जो भाजपा और कांग्रेस ने 75 साल तक नहीं किया है।

विज्ञापन
AAP tiranga Yatra: Bhagwant Mann said  Now installments of five years will not run in Himachal
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब हिमाचल में पांच-पांच साल की किस्तें नहीं चलेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। पंजाब में 100 दिन में वो काम कर दिखाया है, जो भाजपा और कांग्रेस ने 75 साल तक नहीं किया है। ढालपुर चौक पर तिरंगा यात्रा के बाद रथ से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के समय में न तो सड़क बनी और न ही स्कूल और अस्पताल।

विज्ञापन


जनता के टैक्स का पैसा है और खजाना खाली है। अब पंजाब में चेक किया जा रहा है कि खजाना कहां है और उसे निकाला जा रहा है। उन्होंने जनता से सहयोग की मांग करते हुए कहा कि हिमाचल में पांच-पांच साल की बारी को इस बार बदलना है। आम आदमी पाटी इसका विकल्प है। अब नई पटरी चढ़ाएंगे और इंजन को बदलकर नई तकनीक के इंजन लगाएंगे। मान ने कहा कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी की चर्चा है। दूसरे राज्य की जनता चाहती है कि उनके यहां भी आम आदमी पार्टी की सरकार चाहिए।  
विज्ञापन


मान का विपक्ष पर तंज
इतने लंबे सफर को मीलों में बांटिए, कौम को कबीलों में बांटिए, एक बहता दरिया है मेरा भारत, इसे नदियों और झीलों में मत बांटिए। मान ने कहा कि कीचड़ की सफाई भी झाडू़ करता है। अब हिमाचल में भी झाडू़ चलेगा। जनता के पैसे का हिसाब लिया जाएगा और जनता पर उसे खर्च किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed