फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AAP target PM modi in himachal.

'मोदी की वजह से बॉर्डर पर घर छोड़ रहे हैं लोग'

Mon, 05 Jan 2015 07:08 PM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
AAP target PM modi in himachal.

हिमाचल की आप पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। बार्डर पर लोगों के विस्थापन के लिए भी पार्टी ने मोदी को ही जिम्मेदार माना है। पार्टी का कहना है कि मोदी ने कालाधन, बेरोजगारी, आतंकवाद के नाम पर वोट हासिल किए।

विज्ञापन


कल तक मोदी चुनावी सभाओं में 56 इंच के सीने की बात कर पाकिस्तानी सेना को कड़ा सबक सिखाने की बात करते थे जबकि आज सत्ता उनके हाथ में हैं और सेना के जवान ही नहीं वहां का आम नागरिक भी परेशान हो चुका है।
विज्ञापन


लोग मोदी राज में अपना घर छोड़ रहे हैं। सुशांत ने कहा कि देश में 1975 जैसे हालात दोहराए जाने की आशंका पैदा हो गई है। हालात अधिक बदतर न हो इसलिए आप पार्टी प्रदेश सहित पूरे देश में जन आकांक्षाओं के लिए आंदोलन करेगी। जनता की समस्याओं के निदान के लिए सड़क पर उतरकर प्रर्दशन किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में तीसरा विकल्प बनने की तैयारी

AAP target PM modi in himachal.

प्रदेश में जल्द ही आप पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में खड़ी होगी। अब तक प्रदेश में क्षेत्रीय दलों ने ही तीसरे विकल्प के रूप में आने का प्रयास किया था जो कि सफल नहीं रहा। पहली बार कोई राष्ट्रीय विकल्प जनता के सामने तीसरे विकल्प के रूप में मजबूती के साथ सामने आएगा।

यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डा. राजन सुशांत ने नाहन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता दौरान कही। सुशांत ने कहा कि आप पार्टी 6 माह के अंदर सिरमौर में 25 हजार व प्रदेश में 3 लाख 40 हजार सदस्य बनाएगी।

उन्होंने कांग्रेस- भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस-भाजपा दोनों सगे भाई हैं जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। ये दोनों ही दल झूठे सपने दिखा कर सत्ता की बागडोर पाने का काम करते हैं।

दिल्‍ली में बनेगी सरकार

AAP target PM modi in himachal.

एक सवाल के जवाब में सुशांत ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आपकी सरकार बनना तय है। केजरीवाल ने 49 दिन के शासन में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ-साथ जनता को कई मामलों में राहत देने का प्रयास किया था।

आज भी जनता उनकी ओर देख रही है। सुशांत ने कहा कि पिछले अनुभवों से सीख लेकर पार्टी प्रदेश में भी नई शुरूवात करेगी। कोशिश की जाएगी कि जल्द ही पार्टी ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़कर आगे बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed