फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aanchal Sharma appointed Nursing Officer in AIIMS Bilaspur himachal

उपलब्धि: आंचल शर्मा एम्स बिलासपुर में नर्सिंग ऑफिसर नियुक्त

Sun, 31 Oct 2021 08:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ताल (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ताल (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 31 Oct 2021 08:45 PM IST
सार

आंचल शर्मा ने बीएससी नर्सिंग आईजीएमसी शिमला से की है। एम्स बिलासपुर में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर अपनी जगह बनाकर आंचल ने माता-पिता, गांव व जिला का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Aanchal Sharma appointed Nursing Officer in AIIMS Bilaspur himachal
आंचल शर्मा एम्स बिलासपुर में नर्सिंग ऑफिसर नियुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले जिल की ग्राम पंचायत बरोहा के गांव पंजाहली की आंचल शर्मा ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन पात्रता परीक्षा (नोरसेट) में देशभर में नौंवा स्थान प्राप्त किया है। आंचल शर्मा पुत्री नरेश कुमार एम्स बिलासपुर में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्ति हुई है। आंचल शर्मा ने बीएससी नर्सिंग आईजीएमसी शिमला से की है। एम्स बिलासपुर में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर अपनी जगह बनाकर आंचल ने माता-पिता, गांव व जिला का नाम रोशन किया है। इससे पहले कुल्लू जिले की सैंज घाटी के मायागढ़ गांव की पूजा डोगरा,  मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट की तहसील बलद्वाड़ा के गांव मढ़ी की बेटी दीपिका राणा, कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी के कलवारी गांव की लोगीना ठाकुर भी नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात हुई हैं। 

विज्ञापन


1500 सीटों के लिए 2800 ने दी नर्सिंग परीक्षा
वहीं, प्रदेश में बीएससी, पोस्ट बेसिक और एमएससी नर्सिंग की करीब 1500 सीटों के लिए 2800 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विवि नेरचौक ने इन विषयों में प्रवेश के लिए प्रदेश भर में चौदह परीक्षा केंद्र बनाए थे। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को प्रदेश के 39 नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। मंडी जिले में रविवार को 710 छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक ने बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक और एमएससी नर्सिंग की परीक्षा के लिए 24 सितंबर से आवेदन मांगे थे। प्रदेश भर से करीब तीन हजार छात्राओं ने आवेदन किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अलविदा जीएस बाली: अंतिम इच्छा के अनुसार यहां हुआ दाह संस्कार, हजारों ने नम आंखों से दी विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को प्रदेश के मंडी, चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला ऊना समेत अन्य जिलों में सुबह 11 से एक बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा हाल में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों के हाथ सैनिटाइज करवाए गए। थर्मल स्क्रीनिंग कर शारीरिक तापमान की जांच करवाई गई है। इसके बाद 11 बजे प्रदेश के परीक्षा केंद्रों में परीक्षा हुई। दस नवंबर को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद मेरिट सूची के अनुसार नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि बीएससी, पोस्ट बेसिक और एमएससी नर्सिंग विषय में प्रवेश के लिए रविवार को परीक्षा का आयोजन किया गया। उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग के बाद शीघ्र ही परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रदेश के 39 नर्सिंग संस्थानों में सीटों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed