हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री जीएस बाली का रविवार को श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। बीते शुक्रवार रात को दिल्ली एम्स में उनका देहांत हो गया था। इस दौरान हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नम आंखों से विदाई दी। जीएस बाली मां चामुंडा के अनन्य भक्त थे। मंदिर के पुजारी ओम व्यास व पवन गोस्वामी का कहना है जब भी कोई शुभ कार्य करना होता था, बाली सबसे पहले मां चामुंडा के चरणों में हाजिरी लगाते थे। अपने जन्मदिन के अवसर पर मां चामुंडा के दर पहुंचकर हवन-यज्ञ करके ही अगले कार्य करते थे। बाली की अंतिम इच्छा थी कि उनका
अंतिम संस्कार मां के चरणों में किया जाए। रविवार शाम जीएस बाली के अंतिम संस्कार के दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने दुखी मन से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कुलदीप राठौर, विजय सिंह मनकोटिया, रामलाल, आशीष बुटेल, अजय महाजन, चंद्र कुमार, इंद्र दत्त लखनपाल, मंत्री राकेश पठानिया, नगरोटा के विधायक अरुण मेहरा, जम्मू के पूर्व विधायक ठाकुर बलबीर सिंह व डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल, एसपी खुशहाल सिंह, पुनीत रघु, एसडीएम हरीश गज्जू आदि मौजूद रहे।
2 of 6
दिवंगत बाली को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
देखो-देखो कौन आया, शेर आया शेर आया...
देखो-देखो कौन आया, शेर आया शेर आया और जब तक सूरज चांद रहेगा, बाली आपका नाम रहेगा जैसे नारों से रविवार नगरोटा बगवां क्षेत्र उस समय गूंज उठा जब पूर्व परिवहन मंत्री स्व. जीएस बाली की पार्थिव देह को कांगड़ा से नगरोटा बगवां लाया गया। एक वाहन में सम्मान से रखी पार्थिव देह के साथ अन्य वाहनों का पूरा काफिला था। हर व्यक्ति के चेहरे पर अपने चहेते नेता के असमय निधन का गहरा दुख साफ दिखाई दे रहा था। नगरोटा बगवां में बाली से जुड़ा हर व्यक्ति गमगीन था, क्योंकि उन्हें पता था कि वे अब इस शख्सियत से कभी नहीं मिल पाएंगे। कांगड़ा क्षेत्र से जैसे ही वाहनों का काफिला टांडा मेडिकल कॉलेज की तरफ से नगरोटा बगवां क्षेत्र में दाखिल हुआ, सड़क के दोनों किनारों पर स्वर्गीय बाली को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों का तांता लग गया। जगह-जगह अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी।
3 of 6
कांग्रेस नेता।
- फोटो : अमर उजाला
वीरभद्र, सुजान सिंह और अब बाली का जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका: अग्निहोत्री
वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता जीएस बाली का जाना बेहद दुखदायी है। कहा कि बाली पार्टी के बड़े नेता थे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह, सुजान सिंह पठानिया और अब जीएस बाली का निधन होने से कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान हुआ है। ये तीनों पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। कहा कि तीनों नेताओं का थोड़े दिन के अंदर जाना कांग्रेस के लिए अत्यंत दुखदायी है। इससे पहले मुकेश अग्हिोत्री ने पालमपुर नगर निगम कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरकार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस नेता आशा कुमारी व विधायक आशीष बुटेल के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी व विधायक आशीष बुटेल अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए पालमपुर से रवाना हुए। इस मौके पर नगर निगम मेयर पूनम वाली, वाइस मेयर अनीष नाग, युवा कांग्रेस नेता अमित मनु आदि मौजूद रहे।
4 of 6
जीएस बाली के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जीएस बाली का निधन अत्यंत दुखद : विक्रमादित्य
शिमला के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को जीएस बाली को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. बाली हमारे परिवार के सुख-दुख के साथी थे। उनका समय से पहले चले जाना अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि स्व जीएस बाली मेरे पिता के अच्छे सहयोगी थे और एक वरिष्ठ नेता के नाते पार्टी की हर मुश्किल स्थिति में हमेशा आगे रहते थे। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के लिए यह एक निजी क्षति है।
5 of 6
जीएस बाली के पुत्र।
- फोटो : अमर उजाला
बाली के निधन से कांगड़ा को हुई बहुत बड़ी क्षति : पठानियाकांग्रेस कार्यालय रैत में रविवार को प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी संजय दत्त, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय महाजन और प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। साथ ही पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीएस बाली के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिला कांगड़ा का तेजतर्रार कांग्रेस नेता जीएस बाली खोया है, इसकी भरपाई कांग्रेस पार्टी कभी नहीं कर सकती।