उपलब्धि: आंचल शर्मा एम्स बिलासपुर में नर्सिंग ऑफिसर नियुक्त
आंचल शर्मा ने बीएससी नर्सिंग आईजीएमसी शिमला से की है। एम्स बिलासपुर में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर अपनी जगह बनाकर आंचल ने माता-पिता, गांव व जिला का नाम रोशन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले जिल की ग्राम पंचायत बरोहा के गांव पंजाहली की आंचल शर्मा ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन पात्रता परीक्षा (नोरसेट) में देशभर में नौंवा स्थान प्राप्त किया है। आंचल शर्मा पुत्री नरेश कुमार एम्स बिलासपुर में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्ति हुई है। आंचल शर्मा ने बीएससी नर्सिंग आईजीएमसी शिमला से की है। एम्स बिलासपुर में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर अपनी जगह बनाकर आंचल ने माता-पिता, गांव व जिला का नाम रोशन किया है। इससे पहले कुल्लू जिले की सैंज घाटी के मायागढ़ गांव की पूजा डोगरा, मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट की तहसील बलद्वाड़ा के गांव मढ़ी की बेटी दीपिका राणा, कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी के कलवारी गांव की लोगीना ठाकुर भी नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात हुई हैं।
1500 सीटों के लिए 2800 ने दी नर्सिंग परीक्षा
वहीं, प्रदेश में बीएससी, पोस्ट बेसिक और एमएससी नर्सिंग की करीब 1500 सीटों के लिए 2800 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विवि नेरचौक ने इन विषयों में प्रवेश के लिए प्रदेश भर में चौदह परीक्षा केंद्र बनाए थे। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को प्रदेश के 39 नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। मंडी जिले में रविवार को 710 छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक ने बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक और एमएससी नर्सिंग की परीक्षा के लिए 24 सितंबर से आवेदन मांगे थे। प्रदेश भर से करीब तीन हजार छात्राओं ने आवेदन किया।
ये भी पढ़ें: अलविदा जीएस बाली: अंतिम इच्छा के अनुसार यहां हुआ दाह संस्कार, हजारों ने नम आंखों से दी विदाई
रविवार को प्रदेश के मंडी, चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला ऊना समेत अन्य जिलों में सुबह 11 से एक बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा हाल में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों के हाथ सैनिटाइज करवाए गए। थर्मल स्क्रीनिंग कर शारीरिक तापमान की जांच करवाई गई है। इसके बाद 11 बजे प्रदेश के परीक्षा केंद्रों में परीक्षा हुई। दस नवंबर को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद मेरिट सूची के अनुसार नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि बीएससी, पोस्ट बेसिक और एमएससी नर्सिंग विषय में प्रवेश के लिए रविवार को परीक्षा का आयोजन किया गया। उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग के बाद शीघ्र ही परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रदेश के 39 नर्सिंग संस्थानों में सीटों को भरा जाएगा।