{"_id":"5aa524cc4f1c1ba2758b4cf9","slug":"aanchal-bhalaik-from-shimla-joined-indian-army-as-a-lieutenant","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने रोशन किया नाम, अपने गांव से बनी पहली महिला लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी ने रोशन किया नाम, अपने गांव से बनी पहली महिला लेफ्टिनेंट
अमर उजाला ब्यूरो, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
Updated Mon, 12 Mar 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की उप तहसील कोटगढ़ की भुट्टी पंचायत के बाहली गांव की आंचल भलैक सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। चेन्नई में हुई पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें यह उपाधि मिली।
विज्ञापन
आल इंडिया परीक्षा में आंचल ने तीसरा स्थान हासिल किया था। आंचल कोटगढ़ क्षेत्र की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनी हैं। आंचल के पिता सतपाल भलैक ने बताया कि उनकी बेटी ने आल इंडिया में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
आंचल शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। आंचल की प्रारंभिक शिक्षा मिशन स्कूल कोटगढ़ में हुई। इसके बाद मोहाली, चंडीगढ़ में पढ़ाई की। वर्तमान में मनोविज्ञान में पीएचडी पंजाब विवि से कर रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आंचल ने चेन्नई में प्रशिक्षण लिया। आंचल के पिता एसबीआई बैंक कसुम्पटी शिमला में अधिकारी हैं। माता अनीता भलैक गृहिणी हैं।
आंचल के भाई आतिश भलैक हिमाचल के क्रिकेट में अपना नाम दर्ज करवा चुके है। प्रदेश रणजी टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। अब एजी शिमला में सेवाएं दे रहे है।