आमिर खान की पत्नी को सता रही है बड़ी चिंता, 'अमर उजाला' से साझा किए जज्बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार आमिर खान की पत्नी और फिल्म निर्माता किरण राव ने शिमला के जल संकट पर चिंता जताते हुए वन संरक्षण पर जोर दिया है। परिवार के साथ हफ्तेभर के लिए किन्नौर में छुट्टियां बिताने पहुंचीं किरण ने कहा कि हिमाचल में भी तेजी से पेड़ कट रहे हैं।
पहाड़ी इलाकों में कंक्रीट के जंगल उभरते जा रहे हैं। इन वादियों को प्राकृतिक धरोहर मानते हुए इन्हें बचाकर रखने की जरूरत है, जिसमें लोगों को प्रयास करने होंगे। किरण ने पर्यावरण को लेकर अपनी चिंता और सुझाव अमर उजाला के साथ साझा किए। किरण सुबह पौने नौ बजे चॉपर से जेएसडब्ल्यू कुप्पा उतरीं।
सुकून तलाशने यहां आई किरण
किरण के साथ पूर्व अधिकारी 83 वर्षीय सीएनएस राव और बेटा आजाद भी कुप्पा पहुंचे। यहां से उन्हें सुरक्षा घेरे में निजी वाहन से ले जाया गया। किरण ने कहा, बटसेरी निवासी किन्नौर कैंप के मालिक प्रदीप नेगी और उनकी धर्म पत्नी गौरी नेगी से उनके पारिवारिक संबंध हैं।
रिश्ता बरकरार रखने के लिए वह प्रकृति के करीब किन्नौर आई हैं। उन्होंने कहा, बचपन से ही उन्हें पहाड़ों से लगाव है। मुंबई की भागदौड़ वाली जीवनशैली से निकल कर वह कुछ दिनों का सुकून तलाशने यहां आई हैं।
हिमाचलियों की ईमानदारी की कायल हूं
किरण ने कहा ‘मुझे हिमाचल और किन्नौर के स्थानीय लोगों की ईमानदारी पसंद है। इस ईमानदारी की कायल हूं।’ उन्होंने कहा कि किन्नौर जिले का अंतिम गांव छितकुल पुराना ऐतिहासिक गांव है जो वर्तमान में गांव न रहकर कोलकाता बन गया है।
किन्नौर और हिमाचल के लोगों को प्राकृतिक स्वरूप बचाए रखने में भूमिका निभानी होगी। किन्नौर के लोग अपनी धरोहरों को बचाए रखें। परंपरागत तरीके से अपने घर बनाएं।