फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   aam aadmi party strategy for vidhansabha chunav 2022 in himachal pradesh

रणनीति: आम आदमी पार्टी की भाजपा-कांग्रेस के बागियों पर पैनी नजर

Fri, 18 Feb 2022 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Feb 2022 12:45 PM IST
सार

आप के नेता प्रदेश में ऐसे स्थापित नेताओं की खोज में है, जो अपने-अपने दलों में तिरस्कृत रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इनमें कुछ पूर्व मंत्री, कुछ पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों से आम आदमी पार्टी के लोग संपर्क कर चुके हैं।

विज्ञापन
aam aadmi party strategy for vidhansabha chunav 2022 in himachal pradesh
आम आदमी पार्टी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की भाजपा और कांग्रेस के कई बागियों पर पैनी नजर है। पंजाब चुनाव से निपटने के बाद पार्टी ने हिमाचल पर फोकस करने की पूरी रणनीति बना ली है। आप के नेता राज्य में दोनों दलों के कई बागियों के संपर्क में हैं। अच्छी छवि के नेताओं को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया जा रहा है। पंजाब में अगर आम आदमी पार्टी का मौजूदा विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन रहा तो इसका उत्साह और भी बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


ऐसे में आप के नेता प्रदेश में ऐसे स्थापित नेताओं की खोज में है, जो अपने-अपने दलों में तिरस्कृत रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इनमें कुछ पूर्व मंत्री, कुछ पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों से आम आदमी पार्टी के लोग संपर्क कर चुके हैं। इनमें से कई तो दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल से भी संपर्क कर चुके हैं। हालांकि, अभी बहुत से नेता हवा का रुख देखकर ही अपना पाला बदलेंगे। 
विज्ञापन


मंडी और शिमला के दो नेता बोले, ऐसा कुछ नहीं, केवल चर्चा 
जिला मंडी से संबंध रखने वाले एक बड़े नेता के बेटे की भी अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की पिछले दिनों चर्चा रही। उनसे संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि यह मनगढ़ंत बात है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। वह अपनी पार्टी में पदाधिकारी हैं और उनका कभी भी ऐसा कोई इरादा नहीं रहा है। शिमला से अपनी पार्टी से उपचुनाव के दौरान बागी हुए एक अन्य नेता से भी पूछा तो उन्होंने भी कोई स्पष्ट बात नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में इसलिए ही बदलती है सरकार, न कोई भाजपा और न कांग्रेस से खुश 
आम आदमी पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में न तो कोई भाजपा और न ही कांग्रेस से खुश है, इसलिए ही यहां हर पांच साल बाद सरकारें बदलती हैं। दिल्ली के लोगों का आम आदमी पार्टी में भरोसा है, इसलिए अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने हैं। आईडी भंडारी ने बताया कि पंजाब के विधानसभा चुनाव से निपट जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में भी कई नेताओं को आप में लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed