फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   aam aadmi party spokesperson gaurav sharma press conference in shimla

आम आदमी पार्टी: प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा बोले- चुनावी घोषणाएं कर जनता को किया गुमराह

Sat, 16 Apr 2022 08:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Apr 2022 08:48 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि  हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की चार राज्यों में सरकार बनी है, उन राज्यों में बिजली और पानी निशुल्क नहीं है। हिमाचल में अब चुनाव होने वाले हैं। इससे भाजपा नेता आम आदमी पार्टी से घबराए हुए हैं।

विज्ञापन
aam aadmi party spokesperson gaurav sharma press conference in shimla
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी से घबरा गई है। इसके चलते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में आम आदमी पार्टी का मॉडल अपनाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल दिवस पर सीएम ने 125 यूनिट फ्री बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क पानी और महिलाओं के लिए 50 फीसदी बस किराये में छूट चुनावी घोषणा है। देश के 18 राज्यों ने भाजपा की सरकार है, कहीं भी ये योजनाएं लागू नहीं की गई हैं।

विज्ञापन


उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की 4 राज्यों में सरकार बनी है, उन राज्यों में बिजली और पानी निशुल्क नहीं है। हिमाचल में अब चुनाव होने वाले हैं। इससे भाजपा नेता आम आदमी पार्टी से घबराए हुए हैं। जनता से छलावा करने वाली यह घोषणाएं चुनाव के बाद वापस ले ली जाएंगी। केजरीवाल के मंडी के एक रोड शो से ही हिमाचल के लोगों को इतना फायदा हुआ है।
विज्ञापन


अगर सरकार बनेगी तो प्रदेश के लोगों को कितना फायदा होगा, इसका अंदाजा स्वयं लगाया जा सकता है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहले दिल्ली में करके दिखाया और अब पंजाब में हो रहा है जो आने वाले दिनों में हिमाचल में भी दिल्ली मॉडल देखने को मिलेगा। गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कांगड़ा में 32 युवाओं ने आम आदमी पार्टी में शामिल होकर खलबली मचा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed