फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aam Aadmi Party Member of Rajya Sabha Sandeep Kumar Pathak appointed as sah prabhari in Himachal Pradesh

Aam Aadmi Party: राज्य सभा सांसद संदीप पाठक Himachal के सह प्रभारी नियुक्त

Sat, 04 Jun 2022 09:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Jun 2022 09:44 PM IST
सार

 आप राज्यसभा सांसद डा. संदीप पाठक को हिमाचल का सह प्रभारी बनाया है। हिमाचल में आप को मिले एक के बाद एक झटके के बाद अब आप ने यह अहम तैनाती करके पार्टी को सक्रिय रखने के लिए यह बड़ा पत्ता चला है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party Member of Rajya Sabha Sandeep Kumar Pathak appointed as sah prabhari in Himachal Pradesh
प्रो. संदीप पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक को हिमाचल प्रदेश में पार्टी का सह प्रभारी बनाया है। प्रदेश के पूर्व पार्टी अध्यक्ष अनूप केसरी के हिमाचल भाजपा में जाने और प्रदेश में पार्टी प्रभारी एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तारी के बाद डॉ. संदीप को यह जिम्मेदारी सौंपी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने हिमाचल चुनाव को देखते हुए शनिवार को आप राज्यसभा सांसद डा. संदीप पाठक को हिमाचल का सह प्रभारी बनाया है। हिमाचल में आप को मिले एक के बाद एक झटके के बाद अब आप ने यह अहम तैनाती करके पार्टी को सक्रिय रखने के लिए यह बड़ा पत्ता चला है। आप को पहला झटका  उस समय लगा था, जब आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने आप का झाड़ू छोड़ा था। 

विज्ञापन


आप के केंद्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने शनिवार को इस संबंध में पत्र भी  जारी कर दिया है। डा. संदीप पाठक ने पंजाब विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उनको पंजाब से राज्यसभा भेजा गया। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी उनकी बेहतर रणनीति का फायदा आम आदमी पार्टी को मिला। उनका बेहतर चुनावी रणनीति को देखते हुए अब आप ने उन्हें हिमाचल फतेह की जिम्मेदारी दे दी है। डा. संदीप पाठक पेशे से आईआईटी प्रोफेसर रहे हैं। आम आदमी पार्टी में उन्हें उनकी चाणक्य नीतियों की वजह से जाना जाता है। डा. संदीप पाठक अरविंद केजरीवाल के काफी करीबी हैं। पंजाब में चुनावों से पहले उन्होंने पंजाब में रहकर पंजाब को बेहतर तौर पर समझा और जाना।
विज्ञापन


इसका फायदा उन्हें अपनी चुनावी रणनीति बनाने में काम आया। बताते हैं कि डा. संदीप पाठक पर्दे ने पीछे रहकर अपना काम करते रहे हैं। नतीजन आप ने पंजाब में ना केवल जीत हासिल की बल्कि 117 में से 92 सीटें जीतकर पंजाब में इतिहास रचा है। पार्टी नेता कहते हैं कि आप पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार पिछले कुछ समय से हिमाचल में सक्रियता से काम कर रहे हैं। पूरे हिमाचल में आप कार्यकर्ता स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी पर बीजेपी सरकार के खोखले दावों की पोल खोल रहे हैं। आप ने डा. संदीप पाठक को हिमाचल सह प्रभारी बनाते हुए मास्टर स्ट्रोक खेला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed