{"_id":"624e8629e2724f734353521c","slug":"aam-aadmi-party-chunav-prabhari-himachal-pradesh-satyendra-jain-statement-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: सत्येंद्र जैन बोले- हिमाचल में 50-50 मैच खेलने वाली भाजपा और कांग्रेस का खेल खत्म होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: सत्येंद्र जैन बोले- हिमाचल में 50-50 मैच खेलने वाली भाजपा और कांग्रेस का खेल खत्म होगा
Thu, 07 Apr 2022 12:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:06 PM IST
सार
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि हिमाचल में 50-50 मैच खेलने वाली भाजपा और कांग्रेस का खेल खत्म किया जाएगा। पार्टी को किसी को हराने के लिए बड़े चेहरों की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि मुझ पर की गई ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। सात साल पुराना मामला है। कोर्ट में सब साफ हो जाएगा। जब पंजाब जाता हूं तो भी ऐसी कार्रवाई होती रहती है। उन्होंने कहा की हिमाचल में रोड शो की सफलता के बाद अब सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी अभियान शुरू होगा। इसी माह मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज में कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
सभी 68 विस क्षेत्रों में चुनाव लड़ा जाएगा और इस अभियान को बड़े स्तर पर लेकर जाएंगे। हिमाचल में 50-50 मैच खेलने वाली भाजपा और कांग्रेस को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदमी पार्टी को किसी को हराने के लिए बड़े चेहरों की जरूरत नहीं। युवाओं और समाज सेवियों को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को अच्छे लोगों की जरूरत है।
विज्ञापन
हिमाचल में पांच लाख सदस्यों को जोड़ने का इस माह का लक्ष्य है। तीन लाख जुड़ चुके हैं। बुधवार को शो सफल रहा है। इसके लिए हिमाचल की जनता का आभार जताया। उन्होंने दावा किया कि 20 से 25 हजार की भीड़ इस दौरान जुटी है। शिमला नगर निगम के चुनाव आम आदमी पार्टी लड़ेगी या नहीं, जल्द फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन