{"_id":"12e50cfedf1dc24a149381696e87e7a6","slug":"a-worker-killed-in-machines-at-baddi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीनों के बीच में फंस गया कामगार, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीनों के बीच में फंस गया कामगार, मौके पर ही मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Sat, 30 Jan 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन) बद्दी के एक गत्ता उद्योग में कार्यरत ऑपरेटर की मशीन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने फैक्टरी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के डोडीरतन गांव का 27 वर्षीय युवक सुनील फैक्टरी में डाई मशीन पर तैनात था।
विज्ञापन
शुक्रवार सायं आठ बजे से सुबह आठ बजे तक उसकी ड्यूटी थी। जिस मशीन पर उसकी ड्यूटी थी उस मशीन में गत्ते की कटाई का कार्य होता था। एक कटा हुआ गत्ता मशीन में फंस गया। वह झुककर जैसे ही उसे निकालने लगा, मशीन की चपेट में आ गया। दूसरे ऑपरेटर गौरव ने मशीन को बंदकर उसे बाहर निकाला। उसे बेहोशी की हालत में बद्दी के निजी चिकित्सालय ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर सुरम सिंह ने बताया कि सुनील शादीशुदा था। उसका एक तीन साल का बच्चा भी है। उसका बेटा व पत्नी बिहार में ही हैं। वह इस गत्ता कंपनी में पिछले छह साल से कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
एसपी बिशेर सिंह चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने फैक्टरी संचालकों के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है।