{"_id":"667cffde476cb3aac207a829","slug":"a-woman-slipped-while-doing-a-photo-shoot-with-her-husband-and-fell-into-the-parvati-river-and-is-missing-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: फोटो ले रहा था दंपती, पांव फिसला और पार्वती नदी में बह गई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: फोटो ले रहा था दंपती, पांव फिसला और पार्वती नदी में बह गई पत्नी
Thu, 27 Jun 2024 06:17 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:17 PM IST
सार
मणिकर्ण घाटी के कटागला में हरियाणा का एक पर्यटक दंपती पार्वती नदी किनारे फोटो ले रहा था कि अचानक महिला पर्यटक का पांव फिसल गया और वह नदी में बह गई।
विज्ञापन
फोटो शूट करते पैर फिसलने से पार्वती नदी में गिरी महिला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्यास और पार्वती नदी में फोटो लेने के लिए सैलानी अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। मणिकर्ण घाटी के कटागला में हरियाणा का एक पर्यटक दंपती पार्वती नदी किनारे फोटो ले रहा था कि अचानक महिला पर्यटक का पांव फिसल गया और वह नदी में बह गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ महिला को तलाश करने की कोशिश की, मगर अंधेरा होने के कारण कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
गुुरुवार सुबह पुलिस ने रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में फिर तलाश शुरू की और करीब दो किलोमीटर दूर सुमा रोपा के पास शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। महिला की पहचान कविता (31) पत्नी अजय निवासी, डाकघर एवं जिला झज्जर, हरियाणा के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
नदी किनारे न जाएं सैलानी
पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्र ने कहा कि अपनी सुरक्षा को देखते हुए सैलानी नदी किनारे न जाएं। इन दिनों ब्यास और पार्वती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बरसात में यह खतरा और बढ़ गया है।।
विज्ञापन