फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A woman sleeping in the verandah was attacked and killed by a leopard late at night in kangra hp

Leopard Attack: बरामदे में सोई महिला पर देर रात तेंदुए ने हमला कर मार डाला

Wed, 10 Aug 2022 06:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोटला(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटला(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Aug 2022 06:18 PM IST
सार

बरामदे में सो रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला। तेंदुआ महिला को लहूलुहान कर जंगल की ओर भाग निकला।

विज्ञापन
A woman sleeping in the verandah was attacked and killed by a leopard late at night in kangra hp
तेंदुए के हमले से महिला की मौत(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में जवाली के बग्गा गांव में मंगलवार देर रात करीब 1:00 बजे बरामदे में सो रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला। तेंदुए के हमले से महिला आयोध्या बीबी (60) निवासी बग्गा जोर से चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर कमरे में सोया महिला का पति फंगो दीन और परिवार के अन्य लोग जैसे ही बाहर निकले तो तेंदुआ महिला को लहूलुहान कर जंगल की ओर भाग निकला। महिला का बेटा घर के पास ही मक्की की फसल की रखवाली कर रहा था। परिवार वालों ने तुरंत पंचायत प्रधान मदन राणा को सूचित किया।

विज्ञापन


उनकी मदद से परिवार वाले महिला को तत्काल उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोटला पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा टीम सहित महिला के घर पहुंचे। धर्मशाला से फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने कहा कि महिला की मौत तेंदुए के हमले से हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका पूरी तरह पता चलेगा। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल तेंदुए को पकड़ा जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed