{"_id":"6876572845c2fa8e6c0d3faa","slug":"a-tree-fell-on-the-building-the-roof-broke-people-ran-away-to-save-their-lives-shimla-news-c-19-sml1001-567901-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भवन पर गिरा पेड़, छत टूटी \nलोगों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भवन पर गिरा पेड़, छत टूटी लोगों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
शहर के कसुम्पटी वार्ड के गोरखु लॉज क्षेत्र की घटना, एक अन्य पेड़ भी गिरने के कगार पर
नगर निगम और वन विभाग की टीम ने हटाया पेड़
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के कसुम्पटी क्षेत्र में रात 9:00 बजे देवदार का एक हरा पेड़ भवन पर गिर गया। इससे भवन की छत टूट गई। छत पर रखी पानी से भरी टंकियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
गनीमत रही कि इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पेड़ गिरने से चंद मिनट पहले ही यहां रहने वाले लोगों ने बाहर की ओर भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची स्थानीय पार्षद रचना शर्मा ने कहा कि हिमुडा काॅलोनी में बने विद्या चौहान के रिहायशी मकान पर यह पेड़ गिरा है। इस क्षेत्र में पानी की निकासी की सही व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी पेड़ों की जड़ों में रिस रहा है जिससे यह पेड़ गिरा है। मौके पर एक अन्य पेड़ भी खतरा बन गया है जिसे कटवाने के लिए एसडीएम को आवेदन कर दिया है। मंगलवार को नगर निगम और वन विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची और छत से पेड़ काटकर हटा दिया। पार्षद ने कहा कि छत पर अब तिरपाल बिछा दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए कई बार हिमुडा को कह चुके हैं। अब पार्षद ने भी हिमुडा के अधिकारियों को इस बारे में पत्र लिखा है।
लोग बोले, कब कटेंगे खतरनाक पेड़
इस क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वार्ड में कई पेड़ रिहायशी मकानों पर खतरा बनकर मंडरा रहे हैं। इन्हें काटने के लिए कई बार आवेदन कर चुके हैं, लेकिन मंजूरी नहीं मिल रही। लोगों ने कहा कि वन विभाग जान और माल का नुकसान होने का इंतजार कर रहा है। पार्षद रचना शर्मा ने कहा कि पिछले दो साल से नगर निगम और वन विभाग के सामने इस समस्या को उठा चुके हैं लेकिन राहत नहीं मिल रही। कहा कि रात को जो पेड़ गिरा है, वह खतरनाक नहीं था लेकिन सही ड्रेनेज सिस्टम न होने से यह गिर गया।