{"_id":"d6d8eea4f4d98a83a250e0bf89e5b447","slug":"a-tree-fallen-on-school-at-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते वक्त हुआ कुछ ऐसा कि कांप गए सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते वक्त हुआ कुछ ऐसा कि कांप गए सभी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 20 Mar 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में मिड डे मील का खाना बना रहे कर्मचारियों के साथ ऐसा हादसा हुआ कि सभी के डर के मारे रोंगटे खड़े हो गए। सभी ने इधर उधर भागकर जान बचाई। घटना हिमाचल के हमीरपुर राजकीय माध्यमिक पाठशाला गरस्याण, हणोह में पेश आई।
विज्ञापन
यहां स्कूल की रसोईघर के भवन पर अचानक एक चीड़ का पेड़ गिर गया। इससे खाना बना रहे कर्मियों में भगदड़ मच गई। रसोईघर में मौजूद एसएमसी प्रधान गिरकर घायल हो गई। जिस समय ये घटना हुई उस समय सभी मिड डे मील का खाना पका रहे थे।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंध्ान समिति (एसएमसी) प्रधान खाने का निरीक्षण कर रही थीं। जैसे ही पेड़ गिरा तो भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान एसएमसी प्रधान गली में गिर गईं। हादसे में एसएमसी प्रधान को चोटें आई हैं। मुख्याध्यापक दिनेश कुमार ने बताया कि स्कूल भवन के इर्द गिर्द करीब एक दर्जन चीड़ के पेड़ हैं।
विज्ञापन
इनसे खतरा बना हुआ है। स्कूल प्रशासन ने वन विभाग, एसडीएम भोरंज, शिक्षा उपनिदेशक और पंचायत प्रधान को इस संबंध में अवगत करवाया है। अभी तक पेड़ों को नहीं हटाया गया है। वहीं वन विभाग के बीओ मंशा राम शर्मा ने बताया कि चीड़ के पेड़ों की निशानदेही कर ली है। इन पेड़ों को कटवाने की अनुमति भी मिल चुकी है। शीघ्र ही उन्हें काट दिया जाएगा।