फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A selfie point will be built on Mall Road, offering a beautiful view of the entire city.

Shimla News: मालरोड पर बनेगा सेल्फी प्वाइंट, दिखेगा पूरे शहर का हसीन नजारा

Tue, 02 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A selfie point will be built on Mall Road, offering a beautiful view of the entire city.
डक्ट के साथ किया जा रहा है जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट का निर्माण, छोटा शिमला से इंदिरा गांधी खेल परिसर तक चल रहा है अभी कार्य
विज्ञापन

मालरोड पर होटल क्लार्क्स के पास बनेगा बड़ा सेल्फी पॉइंट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर से बिजली तारों के जंजाल को हटाने को हो रहे डक्ट निर्माण का कार्य छोटा शिमला से इंदिरा गांधी खेल परिसर तक लगभग पूरा होने वाला है। शहर के इस हेरिटेज वॉक रूट से बिजली तार हटाए जाने के साथ ही अब सेल्फी पॉइंट भी बनाए जा रहे हैं।
मालरोड पर होटल क्लार्क्स के पास एक बड़ा सेल्फी पॉइंट बनकर तैयार होगा। इसका स्ट्रक्चर तैयार कर दिया है। इस सेल्फी पॉइंट से शहर के लोग और यहां घूमने के लिए आने वाले देसी विदेशी पर्यटक खड़े होकर शिमला मुख्य शहर का नजारा देख सकेंगे। डक्ट निर्माण के इस प्रोजेक्ट में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सलाह पर लोक निर्माण विभाग सेल्फी पॉइंट बना रहा है, जिससे शहर और सुंदर और आकर्षक नजर आएगा। इन सेल्फी पॉइंट में रेलिंग लगाकर बाकायदा बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाने हैं, जिससे सुबह की सैर करने वाले बुजुर्ग और हर आयु वर्ग के लोग माल सड़क की सैर के साथ कुछ देर बैठ कर प्रकृति के नजारों को देखने का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन


छोटा शिमला से खेल परिसर तक पांच स्थानों पर सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे, कुछ बन चुके हैं। इससे आगे चार्ली विला तक भी तक भी ऐसे पॉइंट जगह देख कर बनाए जाने हैं। लोक निर्माण विभाग ने सेल्फी पॉइंट को खास तरह से डिजाइन किया है, जिससे यह आकर्षक लगे और लोग तथा पर्यटक यहां से अपने कैमरा, मोबाइल से फोटो लेकर शिमला की यादों को संजो सकें। लोक निर्माण विभाग के डिवीजन तीन के एक्सईएन प्रवीण वर्मा ने बताया कि सेल्फी पॉइंट को डक्ट निर्माण प्रोजेक्ट में शामिल किया है। इसका निर्माण पांच किलोमीटर की माल सड़क की सड़क पर जगह देख कर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article