Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A new river-rafting adventure on the Sutlej, from Mayapuri to Luhri

Shimla News: सतलुज में मायापुरी से लुहरी तक रिवर राफ्टिंग का नया रोमांच

Sat, 07 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A new river-rafting adventure on the Sutlej, from Mayapuri to Luhri
पर्यटन विभाग के परीक्षण के बाद मिली हरी झंडी, नई साइट विकसित होने से बढ़ेंगे साहसिक पर्यटन के अवसर
विज्ञापन

तत्तापानी तक पहले से हो रही है रिवर राफ्टिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सतलुज नदी में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नई रिवर राफ्टिंग साइट विकसित करने की तैयारी है। पर्यटन विभाग की ओर से किए परीक्षण में कुमारसैन क्षेत्र के सैंज के पास मायापुरी से लुहरी तक करीब चार किलोमीटर लंबा नदी का हिस्सा रिवर राफ्टिंग के लिए उपयुक्त पाया गया है।
छह नवंबर को विभाग की टीम ने इस स्ट्रेच का निरीक्षण और परीक्षण किया। नई साइट शुरू होने से शिमला जिले में साहसिक पर्यटन गतिविधियों का दायरा बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। जिला पर्यटन विकास अधिकारी शिमला जगदीश शर्मा ने बताया कि सतलुज नदी का यह हिस्सा रिवर राफ्टिंग गतिविधियों के संचालन के लिहाज से उपयुक्त पाया गया है। इसके लिए गठित समिति ने मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक परीक्षण किया। इस दौरान अटल बिहारी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, मनाली के निदेशक अविनाश नेगी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी और संबंधित तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहे। गौरतलब है कि सतलुज नदी में पहले से चाबा से तत्तापानी तक रिवर राफ्टिंग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अब मायापुरी से लुहरी तक नया स्ट्रेच विकसित होने से पर्यटकों को राफ्टिंग के लिए एक और विकल्प मिलेगा। इससे कुमारसैन और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वर्तमान में जिले में रिवर राफ्टिंग के संचालन के लिए चार ऑपरेटर पंजीकृत हैं। नई साइट विकसित होने से राफ्टिंग कारोबार से जुड़े ऑपरेटरों के अलावा होटल, परिवहन और अन्य आतिथ्य सेवाओं को भी लाभ मिल सकता है। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है। जगदीश शर्मा ने बताया कि सतलुज नदी में रिवर राफ्टिंग की नई संभावनाएं तलाशना जिले में साहसिक पर्यटन को विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे पर्यटकों को शिमला के पारंपरिक पर्यटन स्थलों के अलावा साहसिक गतिविधियों का विकल्प भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article