फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A murder case has been filed against four people in the death of a former soldier.

Shimla News: पूर्व सैनिक की मौत मामले पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Tue, 25 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A murder case has been filed against four people in the death of a former soldier.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना, गला घोंटना और मारपीट बताने के बाद पुलिस ने लगाई हत्या की धाराएं
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र का निदेशक भी फंसा, सभी गिरफ्तार
पीटने के बाद जिसे गद्दे पर लिटाया था उसकी है तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर से सटे नशा मुक्ति केंद्र न्यू मझार ब्योलिया में पूर्व सैनिक संदीप की मौत के मामले में पुलिस ने केंद्र के निदेशक समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए नए खुलासे के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना, गला घोंटना और शरीर के अन्य हिस्सों में आईं चोटें बताई हैं। इसके अलावा पुलिस ने सबूतों को नष्ट करने की धाराएं भी लगाई हैं। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में गैर ईराइतन हत्या का केस दर्ज किया था लेकिन अब नए तथ्य सामने आने के बाद नई धाराओं को जोड़ा है। पुलिस ने केंद्र के निदेशक प्रत्युष ठाकुर, स्टाफ सदस्य कार्तिकेय शर्मा, अरुण शर्मा और हिमांशु दुल्टा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वर्तमान में चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं, जिन्हें पुलिस पूछताछ के लिए दोबारा रिमांड पर लेने के लिए अदालत से आग्रह करेगी। नशा मुुक्ति केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे का डाटा डिलीट होने के मामले में पुलिस ने सबूतों को नष्ट करने की धाराओं को जोड़ा है। पुलिस को उम्मीद है कि डीवीआर का डाटा रिट्रीव (वापस प्राप्त करना) होने के बाद पूर्व सैनिक संदीप की हत्या के मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस मारपीट में इस्तेमाल किए पाइप के साथ ही गद्दे की तलाश की जा रही है। मारपीट के बाद संदीप को इसी गद्दे पर लिटाया गया था। इसको लेकर आसपास के जंगल में तलाशी अभियान चलाया गया है लेकिन अभी तक पुलिस उसे नहीं ढूंढ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब तक की जांच में यह आया सामने
पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले ही संदीप नशा मुक्ति केंद्र से छुट्टी लेकर घर आया था। 12 नवंबर की रात संदीप लहूलुहान अवस्था में घर पहुंचा। इस दौरान उसने पत्नी के साथ झगड़ा किया। सुबह के समय संदीप की पत्नी कृष्णा देवी ने नशा मुक्ति केंद्र को सूचना दी। इसके बाद केंद्र की टीम संदीप को लेकर चली गई। आरोप है कि इस दौरान केंद्र में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। तबीयत बिगड़ने पर अगले दिन उसे पंथाघाटी के तेंजिन अस्पताल लाया गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसे आईजीएमसी अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। केंद्र के स्टाफ ने मामले की सूचना पत्नी कृष्णा देवी को दी। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर मामले में गैर ईरादतन हत्या का केस दर्ज किया। पहले पुलिस को लग रहा था कि संदीप के साथ घर आने से पहले मारपीट हुई थी क्योंकि उसके नाक से खून निकल रहा था लेकिन बाद में पड़ोसियों और अन्य लोगों से पूछताछ में पता चला कि उसे नकसीर निकली थी और इसी का खून उसके कपड़ों पर लगा था। इसके बाद पुलिस ने घर से लेकर नशा मुक्ति केंद्र के बीच रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें गाड़ी की पहचान की गई जिसमें संदीप को ले जाया गया था।



कोट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नए तथ्य सामने आने के बाद हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
संजीव कुमार गांधी, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article