{"_id":"6b02f0aeb006c1d493099e07","slug":"a-morning-procession-prabhat-pheri-was-taken-out-led-by-the-panj-pyare-shimla-news-c-19-sml1002-823935-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पंज प्यारों की अगुवाई में निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पंज प्यारों की अगुवाई में निकाली प्रभात फेरी
विज्ञापन
शिमला। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से पंज प्यारों की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर गुरबाणी के शबदों और सतनाम वाहेगुरु के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। प्रभात फेरी लोकल बस स्टैंड के पास स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से सुबह 6:30 बजे शुरू हुई। इसके बाद यह राम बाजार, सीटीओ चौक, लोअर बाजार, शेर-ए-पंजाब और गंज बाजार से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची। प्रभात फेरी में शामिल संगत ने सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए गुरबाणी के शबदों का गायन किया।
श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रभात फेरी के दौरान पूरा वातावरण गुरमति रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के प्रेम, समानता, सेवा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रभात फेरी में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जसविंदर सिंह, उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह, जसविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, राजेंद्र सिंह, सचिव इंदर पाल सिंह और मनविंदर सिंह सहित सभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद