फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A monkey leaves a railway employee bleeding in Majyaath

Shimla News: मज्याठ में लंगूर ने रेलवे कर्मी को किया लहूलुहान

Thu, 08 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A monkey leaves a railway employee bleeding in Majyaath
अब तक 35 लोगों पर कर चुका है उत्पाती लंगूर
विज्ञापन

डेढ़ महीने से लोग कर रहे शिकायतें, अभी तक कार्रवाई नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के मज्याठ वार्ड में लंगूरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जतोग से तारादेवी को जाने वाले रेलवे ट्रैक पर वीरवार को रेलवे के कीमैन पर एक लंगूर ने हमला कर लहूलुहान कर दिया।


सुबह करीब 10:30 बजे कीमैन छोटे राम ट्रैक की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान लंगूर ने हमला कर दिया। लंगूर ने छोटे राम की बाजू को बुरी तरह काटा है। लोगों ने एकत्रित होकर तुरंत घायल कर्मचारी को रिपन अस्पताल पहुंचाया जहां छोटे राम की बाजू में आठ टांके लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस कर्मचारी पर यह लंगूर तीन से चार बार हमला कर चुका है। यही नहीं लंगूर इस क्षेत्र के करीब 35 लोगों पर हमले कर चुके हैैं। अभी 10 दिन पहले भी एक महिला को धक्का देकर लंगूर ने पहाड़ी से नीचे गिरा दिया था। इससे महिला की पीठ में चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों ने कहा कि मज्याठ को जाने के लिए रेलवे ट्रैक ही एकमात्र रास्ता है, जहां से स्कूली बच्चे और लोग आवागमन करते हैं। स्थानीय पार्षद अनीता शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र में एक लंगूर ने कई महिनों से आतंक मचा रखा है। कहा कि डेढ़ महीने से वह इस आतंकी लंगूर की शिकायत नगर निगम और वन विभाग को को दे रहे हैं, लेकिन राहत दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article