फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A loan of Rs 4.94 lakh was taken by mortgaging fake gold.

Shimla News: नकली सोने को गिरवी रखकर ले लिया 4.94 लाख रुपये का ऋण

Sat, 04 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A loan of Rs 4.94 lakh was taken by mortgaging fake gold.
बीसीएस की यूको बैंक की शाखा का मामला
विज्ञापन

बैंक के कॉर्पोरेट ऑडिट में हुआ खुलासा, कोर्ट के आदेश पर के दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में नकली सोने के आभूषण गिरवी रखकर बैंक से ऋण लेने का मामला सामने आया है। न्यायिक दंडाधिकारी (जेएमएफसी) कोर्ट के आदेश पर न्यू शिमला थाना पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जीवाड़े की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

मामले में दो आभूषण कारोबारियों को भी नामजद किया है। आरोपी इंदर सिंह जस्टा ने दो किस्तों में करीब 4,94,675 रुपये का ऋण लिया था। बाद में बैंक ऑडिट में आभूषण नकली पाए गए। यह मामला फरवरी 2023 का यूको बैंक की बीसीएस शाखा का है। पुलिस को दी शिकायत में शाखा प्रबंधक रजनी कपूर ने बताया कि उधारकर्ता इंदर सिंह जस्टा ने बैंक को धोखा देने के इरादे से नकली सोने के आभूषणों के आधार पर स्वर्ण ऋण (गोल्ड लोन) प्राप्त किया। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी ने 9 फरवरी 2023 और 14 मार्च 2023 को बैंक से संपर्क किया और कसुम्पटी के एक ज्वैलर्स ने मूल्यांकित 22 कैरेट सोने के 12 आभूषणों को गिरवी रखकर 2,41,875 और 2,52,800 के ऋण लिए।
विज्ञापन


बाद में कंडाघाट के एक ज्वैलर्स ने भी इन आभूषणों को 22 कैरेट प्रमाणित किया। हालांकि 15 मार्च 2024 को फोबोसगोल्ड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के कॉर्पोरेट मूल्यांकनकर्ता मनोज धोरडा के किए गए ऑडिट में खुलासा हुआ कि गिरवी रखे आभूषण नकली थे। आरोप लगे कि आरोपी ने ज्वैलर्स की मिलीभगत से बैंक को धोखा देकर 5.60 लाख ( मूलधन और ब्याज) का वित्तीय लाभ प्राप्त किया। आरोपी को जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी दी तो उसने ऋण चुकाने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना कि आरोपियों को जल्द की जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article