थ्रेसर में फंसा किसान, सिर धड़ से अलग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की थ्रेसिंग कर रहा किसान मशीन के पट्टे की चपेट में आ गया। हादसे में इसका सिर धड़ से अलग हो गया। देर शाम हादसा पालमपुर के घुग्गर नाला में हुआ। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में ले लिया। इसका शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घुग्गर गांव का प्यार चंद (43) देर शाम धान की थ्रेसिंग कर रहा था। उसने शॉल ओढ़ हुआ था। थ्रेसिंग के दौरान ही एक बैल वहां आया। इसे भगाने के लिए प्यार चंद जैसे ही थ्रैसर से नीचे उतरने लगा, उसका शॉल पट्टे में अटक गया।
धान की थ्रेसिंग में जुटा था, शॉल पट्टे में अटका
प्यार चंद संभल पाता, तब वो पट्टे की चपेट में आ चुका था। प्यार चंद बुरी तरह से ट्रैक्टर और मशीन के बीच लगे पट्टे में पीस गया। उसका सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा। मौके पर मौजूद इसे देखकर सिहर उठे। किसी ने हिम्मत दिखाकर मशीन को रोका। तब तक काफी देर हो चुकी थी। प्यार चंद मर चुका था।
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पालमपुर थाने से पुलिस टीम पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। एसएचओ गुरवचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।